Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?
अन्य समाचार पाकिस्तान में 41 सीटों के लिए मतदान शुरू
'

पाकिस्तान में 41 सीटों के लिए मतदान शुरू

PTI

- August,22 2013 9:13 PM IST

इस्लामाबाद, 22 अगस्त :भाषा: पाकिस्तान में नेेशनल और प्रान्तीय असेम्बलियों की 41 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के तहत आज मतदान शुरू हो गया जिसमें सत्ताधारी पीएमएल..एन की स्थिति मजबूत रहने की संभावना है।

स्थानीय समयानुसार मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलेगा। नेशनल असेंबली की 15 और प्रांतीय असेम्बलियों की 26 सीटों के लिए कुल 522 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 7606 मतदात कंेंद्र स्थापित किये हैं। इन मतदान केंद्रों में से 1800 मतदान केंद्र संवेदनशील और 1500 केंद्रों की पहचान अत्यधिक संवेदनशील केंद्रों के रूप में की गई है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है।

इन क्षेत्रों में करीब 85 लाख पंजीकृत मतदाता हैं। इन सीटों में से अधिकतर सीटें एक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने वालों द्वारा त्यागपत्र देने के चलते खाली हुई हंै जबकि अन्य अदालतों द्वारा उम्मीदवारों को अयोग्य ठहराये जाने के चलते हुई हैं।

वहीं उम्मीदवारों के निधन के चलते कुछ सीटों पर गत 11 मई को चुनाव नहीं कराये गए थे।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST