गृह मंत्रालय से संबंद्ध संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में कहा गया है, ुुवामपंथी अतिवाद समूचे देश में अपने पांव पसार रहा है और इससे निपटने के लिए इसके बारे में प्रशिक्षण का एक सुनिश्चित माड्यूल तैयार करने की आवश्यकता र्र्है।ंं
भाजपा नेता एम वेंकैया नायडू की अध्यक्षता वाली समिति की पिछले दिनों संसद में पेश रिपोर्ट में सिफारिश की गयी है कि यदि संभव हो तो अकादमी के प्रशिक्षुओं को ग्रेहाउण्ड्स के साथ संबद्ध किया जाए। वामपंथी उग्रवाद से निपटने का प्रशिक्षण देने के मामले में अकादमी उत्कृष्टता केन्द्र साबित हो सकती है।
समिति ने कहा है कि आंध्र प्रदेश पुलिस का नक्सल रोधी विशेष बल ुग्रेहाउण्ड्र्सं माओवादी हिंसा का सामना सफलतापूर्वक कर रहा है और इस प्रशिक्षण के लिए वे एक आदर्श प्रस्तुत कर सकते हैं।
समिति ने हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के प्रशिक्षुओं को नैतिक मूल्यों और सदाचार का प्रशिक्षण देने की सिफारिश भी की है ।