Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?
अन्य समाचार असम में मरने वालों की संख्या बढ़कर 122 हुई
'

असम में मरने वालों की संख्या बढ़कर 122 हुई

PTI

- July,08 2012 9:33 PM IST

असम में बाढ़ की स्थिति कुल मिलाकर विकट बनी हुई है क्योंकि इससे राज्य के विभिन्न हिस्सों से भारी पैमाने पर ढांचागत, फसलों और वन्यजीवों को नुकसान होने की सूचना है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बारपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी में आज एक महिला के डूब जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 122 हो गई।

बाढ़ के कारण अभी तक 106 मौतें हुई हैं जबकि भारी वर्षा से भूस्खलन से 16 लोग मारे गए हैं। वहीं 16 अन्य व्यक्ति लापता हैं।

सूत्रों ने कहा कि हालांकि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में गिरावट जारी है लेकिन 27 प्रभावित जिलों के काफी हिस्से अभी भी जलमग्न हैं।

हाल के वर्षों की इस भीषण बाढ़ मैं अनुमानत: 22 लाख की जनसंख्या प्रभावित हुई तथा इससे 2809 गांवों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। इसके साथ ही 2.55 लाख हेक्टेयर में लगी फसल पूरी तरह से डूब गई है।

कृषि क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है तथा बाढ़ प्रभावित जिले में 50 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है। बाढ़ से विश्व प्रसिद्ध कांजीरंगा राष्ट्रीय पार्क में काफी नुकसान हुआ है। वहां 14 गंंेडों सहित 560 वन्यजीवों मर गए हैं।

असम के राज्यपाल जे बी पटनायक ने कामरूप, दारांग, सोनितपुर और नागांव जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया जबकि मुख्यमंत्री ने सबसे अधिक प्रभावित बारपेटा जिले का दौरा किया।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST