Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार रेहड़ी, ढाबा पर खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए स्वच्छता के मानक तैयार
'

रेहड़ी, ढाबा पर खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए स्वच्छता के मानक तैयार

PTI

- July,08 2012 2:23 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई :भाषा: जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रेलवे स्टेशन, ढाबों और गली-मोहल्ले में खाने पीने के सामान के खोमचे-रेहड़ी लगाने वालों के लिए साफ सफाई और गुवावत्ता के मानक तैयार किये हैं।

भारतीय मानक ब्यूरो :बीआईएस: द्वारा तैयार इन मानकों में रेहड़ी या ढाबा कहां लगाना है, खाना कैसे बनाना और परोसना है, किस प्रकार के कच्चा माल, सामग्री का इस्तेमाल करना है, तैयार भोजन को कैसे लाना-ले जाना है, उसे किस प्रकार के बर्तन में रखना है जैसी बातें शामिल हैं।

हाल के दिनों में सार्वजनिक स्थलों में खाने का सामान बेचने वाले क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गयी है। यह शहरी आबादी के लिये न केवल आसानी से उपलब्ध होते हैं बल्कि सस्ते भी होते हैं। इसके अलावा बाहर से रोजी रोटी कमाने के लिये शहर आने वाले कामगारों और उनके परिवार के लिये उर्जा और पोषण का प्रमुख स्रोत है। दूसरी तरफ यह लाखों लोगों की आजीविका का साधन भी है। ऐसे में बीआईएस द्वारा तैयार किये गये मानकों से सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

मामले से जुड़े बीआईएस के एक सूत्र ने भाषा से कहा, लोगों को स्वास्थ्यवद्र्धक और गुणवत्तापूर्ण खाने-पीने की चीज उपलब्ध कराने के इरादे से ये मानक बनाये गये हैं। इन मानकों में रेहड़ी या ढाबा कहां लगाना है, खाना कैसे बनाना और परोसना है, किस प्रकार के कच्चा माल, सामग्री का इस्तेमाल करना है, तैयार भोजन को कैसे लाना-ले जाना है, उसे किस प्रकार के बर्तन में रखना है, कीटनाशकों, कचड़ों से निपटने एवं प्रशिक्षण जैसी बातें शामिल हैं।

बीआईएस के अनुसार खाने को बार-बार गर्म करने से भी खाद्य पदार्थ दूषित हो सकता है। शिक्षा तथा जागरूकता की कमी से यह समस्या बढ़ी है जिसे दूर करने की जरूरत है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST