कमजोर निर्यात मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से कालीमिर्च की वायदा कीमत आज 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,775 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एमसीएक्स में कालीमिर्च के जुलाई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 225 रुपये अथवा 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,775 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 2,670 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार से कालीमिर्च के अगस्त डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 185 रुपये अथवा 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41,155 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 2,251 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मौजूदा उच्च स्तर पर कमजोर निर्यात मांग के कारण कालीमिर्च वायदा कीमतों में गिरावट आई लेकिन बाजार में मामूली आपूर्ति ने हानि को सीमित कर दिया।