Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?
अन्य समाचार घरेलू कानून से द्विपक्षीय कर संधि नहीं दबनी चाहिए : मारीशस
'

घरेलू कानून से द्विपक्षीय कर संधि नहीं दबनी चाहिए : मारीशस

PTI

- July,08 2012 4:35 AM IST

भारत में प्रस्तावित नए प्रस्तावों को लेकर व्यक्त की जा रही चिंताआंे के बीच मारीशस ने आज कहा कि किसी घरेलू कानून दोनों देशों के बीच बीच दोहरा कराधान से बचाव की संधि दरकिनार नहीं होनी चाहिए।

मारीशस के विदेश मंत्री अरविन बुलेल ने यहां कहा, हम उम्मीद करते हैं किइस संधि में एक बार लाभ की सीमा का उपबंध जोड़ दिया जाएगा तो संधि प्रभावी रहेगी और किसी घरेलू काूनन से इसे दबाया नहीं जाएगा।

भारत में विदेशी निवेश का बड़ा हिस्सा मारीशस के जरिए आता है और

कंपनियां द्विपक्षीय कर संधि की ओट में कर से बचने के उपाय करती है। भारत सरकार ने कर संधि का दुरुपयोग रोकने के लिए सामान्य कर परिवर्जन..रोधी नियम लाने की तैयारी की है।

बुलेल ने कहा कि मारीशस भारत के साथ दोहरा कराधान बचाव संधि से जुड़े सभी मुद्दों को हल करने का इच्छुक है।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों देशों का संयुक्त कार्य समूह कर संधि को लेकर मतभेदों को दूर करने के लिए 22..24 अगस्त को बैठक करेगा। संधि के तहत मारीशस में शून्य पूंजीगत लाभ कर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि संधि की धारा 13 :पूंजीगत लाभ पर कर संबंधी प्रावधान: को छूया नहीं जा सकता।

दोहरे कराधान से बचाव की संधि की धारा 13 के तहत भारत में निवेश करने वाली मारीशस की कंपनी को इस संधि के तहत भारत में पूंजीगत लाभ कर से छूट मिली हुई है। हालांकि कंपनियां कर भुगतान से बचने के लिए इस उपबंध का दुरुपयोग कर रही हैं क्यांे कि मारीशस अपने यहां कंपनियों से पूंजीगत लाभ कर नहीं लेता।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST