Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?
अन्य समाचार पाकिस्तान पुलिस ने अवैध रूप से खोदकर निकाले गए पुरावेशष जब्त किए
'

पाकिस्तान पुलिस ने अवैध रूप से खोदकर निकाले गए पुरावेशष जब्त किए

PTI

- July,06 2012 10:33 PM IST

पाकिस्तान के कराची में प्रशासन ने प्राचीन गंधार सभ्यता काल के दर्जनों बहुमूल्य पुरावशेष जब्त किए हैं जो देश के अशांत उत्तर पश्चिमी हिस्से से अवैध रूप से खोदकर निकाले गए थे।

सिंध प्रांत पुरातत्व विभाग के निदेशक कासिम अली कासिम ने बताया कि इन पुरावशेषों में महात्मा बुद्ध की प्रतिमाएं, कांस्य की कलाकृतियां, बर्तन, सजावटी फलक आदि शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक ट्रक को रोका और उस पर से 2000 साल पुराने पुरावशेष बरामद किए जो प्लास्टिक और लकडि़यों के सामान में छिपाकर रखे गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लतीफ सिद्दिकी ने बताया कि ड्राइवर और एक अन्य कर्मचारी गिरफ्तार किए गए हैं और मामले की जांच चल रही है।

कासिम ने बताया कि उन्हें विश्वास है कि ये पुरावशेष तालिबान वाले इलाके उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान से खोदकर निकाले गए थे और उन्हें यूरोप भेजे जाने की साजिश थी।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST