Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?
अन्य समाचार मादक पदार्थों का दुरुपयोग गंभीर समस्या :शीर्ष अदालत
'

मादक पदार्थों का दुरुपयोग गंभीर समस्या :शीर्ष अदालत

PTI

- July,06 2012 5:03 AM IST

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि अधिकारियों द्वारा जब्त किये गये ऐसे पदार्थों को नष्ट किया जाना चाहिए ताकि इन्हें फिर से बाजार में पहुंचने से रोका जा सके।

न्यायमूर्ति टी एस ठाकुर और न्यायमूर्ति ग्यान सुधा मिश्रा की पीठ ने सभी राज्य सरकारों से कहा है कि अधिकारियों द्वारा इस तरह की सामग्रियों के जब्त किये जाने, रखने और नष्ट करने संबंधी व्यापक रिपोर्ट जमा की जाएं।

पीठ ने कहा, समस्या व्यापक और भयावह है। देश में मुश्किल से ही आज कोई प्रदेश होगा जो बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों के उत्पादन, आवाजाही, बाजार में पहुंचने और इनके दुरुपयोग से प्रभावित नहीं होगा।

पीठ ने कहा कि एनडीपीएस :मादक पदार्थ और मस्तिष्क को प्रभावित करने वाले तत्वों: के उत्पादन, बिक्री और परिवहन के खिलाफ लड़ाई जारी प्रक्रिया है, वहीं यह सुनिश्चित करना भी उतना ही अहम है कि पुलिस तथा अन्य एजेंसियों द्वारा जब्त ऐसे पदार्थ लापरवाही या उदासीनता से फिर से लोगों के हाथों में नहीं पहुंचेंं।

पीठ ने इस संबंध में सरकारी अधिकारियों के लिए एक विस्तृत प्रश्नावली भी जारी की।

अदालत ने कहा, अध्ययन बताते हैं कि बड़ी संख्या में युवा नशीले पदार्थों के शिकार हैं और दुखदाई प्रभावों को झेल रहे हैं। इसलिए हालात काबू से बाहर होने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने जरूरी हैं। इसलिए हम राज्यों के मुख्य सचिवों के माध्यम से प्रत्येक राज्य के पुलिस प्रमुख से सूचना एकत्रित करना जरूरी समझते हैं।

पीठ ने केंद्र की इस दलील पर सहमति जताई कि राज्य जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया नहीं अपना रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST