Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार ददन पहलवान ने बसपा का दामन थामा
'

ददन पहलवान ने बसपा का दामन थामा

PTI

- July,06 2012 4:24 AM IST

बिहार में विभिन्न राजनीतिक दलों में अपनी पारी खेल चुके बक्सर क्षेत्र के यादव जाति के कद्दावर नेता ददन पहलवान ने आज मायावती की पार्टी बसपा का दामन थाम लिया।

बसपा के बिहार मामलों के प्रभारी और उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य तिलक सिंह अहिरवार ने ददन को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अहिरवार ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने ददन को आगामी लोकसभा चुनाव में बक्सर क्षेत्र का टिकट देने का फैसला किया है और उन्हें बिहार में आगामी चुनावों के लिए पार्टी का संयोजक नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि बीते 25 जून को लखनउ में ददन ने मायावती से मुलाकात की थी। बैठक के दौरान बहनजी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।

ददन पहलवान पूर्ववर्ती राजद सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। राजद के अलावा वह सपा और जनता दल :सेकुलर: के सदस्य भी रहे हैं। वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2010 में अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाने के लिए छह करोड रुपये का भुगतान कर उन्होंने हेलीकाप्टर किराये पर लिया था।

अहिरवार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार खडे करेगी।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST