Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?
अन्य समाचार तेलंगाना विधेयक को संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने की मांग करेगा राजग
'

तेलंगाना विधेयक को संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने की मांग करेगा राजग

PTI

- December,04 2013 8:53 PM IST

राजग के घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं की आज यहां हुई बैठक के बाद राज्यसभा में भाजपा के उप नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया, राजग चाहता है कि तेलंगाना विधेयक को 5 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाए। हमारा यह भी मानना है कि प्रस्तावित तेलंगाना राज्य मेें दो नए जिलों :कुरनूल और अनंतपुर: को शामिल किए जाने का प्रयास अनैतिक है।

उन्होंने कहा कि कल से शुरू हो रहा संसद सत्र विधायी कार्य करने वाला 15वीं लोकसभा का संभवत: अंतिम सत्र होगा, इसलिए उसमैं सहयोगात्मक रूख अपनाया जाए। उन्होंने कहा पिछले दिनों देखने में आया है कि सत्तारूढ़ दल होने के बावजूद कांगे्रेस के सदस्य ही सदन को बाधित करने वालों में शामिल रहे हैं।

प्रसाद ने कहा कि विपक्ष लोकसभा द्वारा पारित हो चुके लोकपाल विधेयक को राज्यसभा में चर्चा और पारण के लिए रखे जाने के पक्ष में है।

भाजपा मंहगाई पर भी चर्चा चाहती है और इसके लिए वाम दलों के अलावा वह भी लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस पेश कर सकती है।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान और चीन की बढ़ती आक्रमकता चिंता का विषय है और विपक्षी गठबंधन उस पर संसद में चर्चा कराना चाहेगा।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST