सदन की कार्यवाही आज जैसे ही शुरू हुई विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कुमार अमात का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि तालचर से निर्दलीय विधायक ब्रजकिशोर प्रधान को पुलिस कैसे गिरफ्तार कर सकती है ।
सिंह जब इस मामले को उठा रहे थे तो उनकी पार्टी के सहयोगी सदन में अध्यक्ष के आसन के पास आ गए और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे ।
जब कुछ विधायकों ने अध्यक्ष के पोडियम पर चढ़़ने का प्रयास किया तो सदन की कार्यवाही पहले सुबह साढ़े 11 बजे और फिर अपराह्न तीन बजे के लिए स्थगित कर दी गयी और फिर इसे कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया ।
भाषा