पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के नाम रूपेश कुमार, गब्बर पासवान, मोहम्मद महमूद उर्फ विक्रम, मोहम्मद रशीद उर्फ लादेन, साहेब पासवान, दशरथ यादव और लालो यादव हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, पांच कारतूस और तीन लूटी हुई मोटरसाइकिल तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं ।
हरप्रीत ने बताया कि डकैती, लूट और हत्या के कई मामलों में पुलिस को इन लोगों की तलाश थी।
भाषा सं अनवर