डीजल के दाम में यह बढोतरी आज मध्य रात्रि से लागू होगी। डीजल के दाम जनवरी के बाद 11वीं बार बढे हैं। ताजा मूल्य वृद्धि में स्थानीय बिक्री कर या वैट शामिल नहीं है।
दिल्ली में डीजल के दाम में कर सहित बढोतरी 57 पैसे होगी और नये दाम 53.67 रपये प्रति लीटर रहैंगे। मुंबई में डीजल के दाम 60.08 र से बढ़कर 60.70 रपये होंगे।
इस बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनियों ने डालर की तुलना में रपये में आई कमजोरी के कारण अनिवार्य हुई 25-30 पैसे की बढोतरी को फिलहाल ग्राहकों पर नहीं डालने का फैसला किया है। सार्वजनिक तेल कंपनियां बीते पखवाड़े में तेल कीमतों तथा मुद्रा विनियम दर के रख के आधार पर हर महीने पहली व 16वीं तारीख को दाम में संशोधन करती हैं।