एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां पीटीआई को बताया कि नायब तहसीलदार नौगांव जावेद अहमद, इम्तियाज अहमद अंद्राबी और फैयाज अहमद बाबा को निलंबित कर दिया गया है। इसके पहले राजस्व राज्य मंत्री एयाज अहमद खान ने श्रीनगर के लसजन इलाके का दौरा किया था।
मंत्री ने क्षेत्र में भूमि के उपयोग पर रोक लगाने और अधिकारियों के अपने कर्तव्य में नाकाम रहने को लेकर कार्रवाई का आदेश दिया था।
कृृषि भूमि उपयोग में बदलाव को लेकर विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा हुआ था।