Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?
अन्य समाचार भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री से बातचीत करेंगे करजई
'

भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री से बातचीत करेंगे करजई

PTI

- November,28 2013 7:53 PM IST

अगले वर्ष के अंत तक पश्चिमी देशों की सेना के अफगानिस्तान से पूरी तरह हटने के बाद रिक्ति को भरने के लिए मजबूत सैन्य समर्थन की अफगान नेता की मांग का विरोध नहीं करने के संबंध में भारत की ओर से दिए गए संकेतों के बाद हो रहे इस दौरे में दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत होगी ।

पुणे के एक निजी विश्वविद्यालय के आमंत्रण पर तीन दिन के लिए भारत आ रहे करजई दिल्ली में प्रधानमंत्री से भेंट करेंगे । संभावना है कि इस दौरान वह मनमोहन सिंह को देश की सुरक्षा स्थिति से अवगत कराएंगे ।

करजई ने प्रधानमंत्री के साथ हुई पिछली बैठक में कहा था कि पश्चिमी देशों की सेना के जाने के बाद उत्पन्न होने वाले शून्य को भरने के लिए मजबूत सैन्य और असैन्य समर्थन की आवश्यकता पडे़गी । सरकार राष्ट्रपति की इस मांग पर विचार कर रही है ।

दिल्ली में होने वाली करजई और मनमोहन सिंह की वार्ता में भी इस मुद्दे के उठने की संभावना है ।

यहां के अधिकारियों के अनुसार, इस मांग पर दो प्रमुख मुद्दों सहित अन्य बातों के आधार पर विचार किया जा रहा है... पहली बात है... अपनी अधिकता में से आपूर्ति करने की क्षमता और दूसरे देशों से आवश्यक लाइसेंस । उदाहरण के लिए भारत को एक रूसी टैंक की आपूर्ति करनी है, इसके लिए रूस से लाइसेंंस की जरूरत पड़ेगी ।

भारत पहले से ही अफगानिस्तान के साथ दो अरब डॉलर राशि के सहयोग कार्यक्रम चला रहा है और देश में सड़कें तथा अस्पतालोंं के निर्माण में मदद कर रहा है । भारत अपने यहां के विभिन्न सैन्य संस्थानों में अफगान पुलिस बल और सैन्य अधिकारियोंं को प्रशिक्षण भी देता है ।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST