पुलिस ने आज बताया कि विशाल :21:, और विजय :20: 19 नवंबर से लापता थे । कल उनके शव बरामद किये गये।
उन्होंने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश होने का संदेह है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में कल यहां के आतमालिकपुरा गांव के एक खेत में एक महिला का शव बरामद किया गया है।
डीएसपी मुकेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पायी है।