अब लाजपत राय चौक के नाम से मशहूर स्कैंडल प्वाइंट पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अुगवाई में लोगों ने लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
सिंह ने कहा कि लाला लाजपत राय एक महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए सबसे बड़ा बलिदान दिया ।