टेनिस स्टार रोजर फेडरर के बाद मशहूर फुटबालर ओवेन ने ट्विटर पर सचिन को बधाई दी । उन्होंने लिखा , एक यादगार कैरियर और संन्यास के लिये बधाई सचिन तेंदुलकर ।
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर एबी डिविलियर्स ने कहा , अब चूंकि माहौल थोड़ा सामान्य हो गया है तो मैं सचिन को उनके अद्भुत कैरियर के लिये बधाई देना चाहता हूं ।
भारत के उदीयमान बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि सचिन का जज्बाती भाषण अभी भी उनके जेहन में घूम रहा है ।
उन्होंने कहा , अभी भी मेरे कान में सचिन सचिन गूंज रहा है । आपको देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था पाजी । आपको आने वाले जीवन के लिये शुभकामना ।