गौतम बुद्ध नगर डिस्टि्रक्ट कोर्ट सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के सरदार सिंह बंसल ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के बुरे बर्ताव को लेकर वकीलों की कई शिकायतें हैं। इसका विरोध करते हुए हम लोगों ने आज हड़ताल पर जाने का निर्णय किया।
उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लेने के लिए सोमवार को एक बैठक बुलायी गयी है।
हालांकि अदालत प्रबंधन ने आरोप का खंडन किया है।