कोच्चि में कल पार्टी नेताओं की एक बैठक हुयी थी, जिसमें जोसेफ का गुट अपने रूख पर अड़ा रहा। बैठक में जॉर्ज के खिलाफ शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया लेकिन मुख्य सचेतक से तत्काल हटाये जाने की मांग को खारिज कर दिया गया।
हालांकि, जोसेफ गुट के दूसरी पांत के कुछ नेता आज खुल कर सामने आ गये और उन्होंने जोर देकर कहा कि वे जॉर्ज के मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे और यहां तक कि वे टूट के लिए तैयार हैं।
भाषा