भारतीय विग्यान कांग्रेस एसोसिएशन :आईएससी: द्वारा आयोजित की जाने वाली इस कांग्रेस के बारे में बातचीत के लिए जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एम पी एस इशर ने आज राजभवन में राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की।
कुलपति ने विग्यान कांग्रेस के लिए विभिन्न इंतजामात के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न कामकाज पर भी चर्चा की।
भाषा