Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार सीबीआई सम्मेलन में भाग लेंगे राहुल द्रविड़
'

सीबीआई सम्मेलन में भाग लेंगे राहुल द्रविड़

PTI

- November,10 2013 2:33 PM IST

सीबीआई का भ्रष्टाचार और अपराध से निबटने के लिये आम रणनीतियां विकसित करना विषय पर तीन दिवसीय सम्मेलन कल शुरू होगा। प्रधानमंत्री इसका उदघाटन करेंगे और इस अवसर पर विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री इसके साथ ही सीबीआई के छह अधिकारियों को उनके बेजोड़ काम के लिये विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान करेंगे।

ऐसे वर्ष जबकि क्रिकेट जगत को सट्टेबाजी और स्पाट फिक्सिंग के गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ा तब एजेंसी ने विशेष सत्र शुरू करने का फैसला किया है। खेल में नैतिकता और ईमानदारी --कानून की आवश्यकता और सीबीआई की भूमिका विषय पर मंगलवार की शाम को यह विशेष सत्र होगा जिसमें द्रविड़, इंटरनेशनल सेंटर फोर स्पोट्र्स सिक्योरिटी के निदेशक क्रिस एटन और बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई : एसीएसयू : के प्रमुख रवि सवानी हिस्सा लेंगे।

सीबीआई प्रवक्ता कंचन प्रसाद ने कहा, इस सत्र का उद्देश्य इस समस्या की जड़ की पहचान करना, भारत में नियामक तंत्र और कानूनी ढांचे का मूल्यांकन और क्या खेलों में भ्रष्टाचार से निबटने के लिये विशेष कानून बनाने का समय आ गया है, इस पर विचार करना है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST