राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि सोना एक कपड़े में पैक करके विमान परिचारिका और उसकी महिला मित्र की कमर में बांधा गया था। आव्रजन जांच के दौरान इनको पकड़ा गया।
ये दोनों एयर इंडिया एक्सप्रेस दुबई-कोझिकोड उड़ान से उतरे थे। विमान परिचारिका दुबई से एक निजी दौरे से लौट रही थी। वह फिलहाल छुट्टी पर चल रही थी।