Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?
अन्य समाचार मुख्यमंत्री ने नाइजीरियाई राजनयिक पर आक्रामक एसएमएस भेजने का आरोप लगाया
'

मुख्यमंत्री ने नाइजीरियाई राजनयिक पर आक्रामक एसएमएस भेजने का आरोप लगाया

PTI

- November,07 2013 9:53 PM IST

पर्रिकर ने उस राजनयिक का नाम लिए बिना ही यहां वास्को शहर में संवाददाताओं से कहा, उन्हें :राजनयिक: गलत जानकारी दी गई थी, जिसके बाद वह हमारे पुलिस अधीक्षक को आक्रामक एसएमएस भेजने की हद तक चले गए।

गौरतलब है कि हाल के दिनों तक गोवा में मौजूद इस नाइजीरियाई राजनयिक ने कथित तौर पर चेतावनी दी थी कि गोवा में अगर उनके देशवासियों को परेशान किया गया, तो नाइजीरिया में रह रहे भारतीय को इसके नतीजे भुगतने होंगे।

इससे पहले नाइजीरिया के नागरिकों को कैंसर बताने वाले गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री दयानंद मंाड्रेकर ने आज अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।

मंाड्रेकर ने आज यहां संवाददाताओंं से कहा, ऐसा बयान देना मेरी गलती है। मैं माफी मांगता हूं।

हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि नाइजीरिया के लोगों ने गोवा में जो किया वह भी गलत है।

पिछले सप्ताह मापुसा में एक नाइजीरियाई नागरिक की हत्या होने के बाद करीब 200 नागरिकों के समूह ने राज्य के मुख्य राजमार्ग को बाधित कर दिया और पुलिस एवं स्थानीय लोगों के साथ झड़प की थी।

घटना के बाद मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने पुलिस और अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे राज्य में अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियाइयों की पहचान करें और उन्हें वापस भेजा जाए।

मंाड्रेकर ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे बयान से इतनी समस्या होगी।

भाषा

11072131 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST