पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुपाय गांव में एक महिला को डायन बताकर उसकी बीती रात हत्या कर दी गयी। मृतक महिला का नाम गुलशन खातून है और वह रूपाय गांव निवासी नूर मोहम्मद की पत्नी हैं। इस संबंध में स्थानीय थाना में अग्यात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
पुलिस ने किउल-गया रेल खंड पर नवादा और वारिसलीगंज रेलवे स्टशनों के बीच एक युवती सहित दो लोगों का शव आज बरामद किया। दोनों के सिर धड से अलग पाये गये हैं।
सूत्रों ने बताया कि नवादा रेलवे स्टेशन के समीप निकट गोनावा गांव निवासी और स्थानीय संकटमोचन मंदिर के सेवादार रुबन रविदास और वरिसलीगंज स्टेशन के निकट महारत गांव निवासी सीताराम सिंह के बेटी रेशमी कुमारी :14: का शव रेलवे पटरी के किनारे शव बरामद किया गया।
वहीं गोविंदपुर थाना अंतर्गत कुंडा भलुआ गांव के निकट सडक किनारे से एक अग्यात युवती :20: का शव आज पुलिस ने बरामद किया।
सूत्रों ने बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त युवती की गला दबाकर हत्या की गयी है। यवुती की पहचान तत्काल नहीं हो पायी है।