Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?
अन्य समाचार 2जी पर जेपीसी की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी
'

2जी पर जेपीसी की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी

PTI

- October,29 2013 6:23 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अक्तूबर :भाषा: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 2जी स्पेेक्ट्रम आवंटन मामले में क्लीन चिट देेने वाली संयुक्त संसदीय समिति :जेपीसी: की विवादास्पद रिपोर्ट आज लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को सौंप दी गई।

इस रिपोर्ट पर 6 राजनीतिक दलों ने असहमति नोट पेश किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि तत्कालीन दूरसंचार मंत्री ए राजा ने प्रधानमंत्री को गुमराह किया और यह भी कि कैग :भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक: ने इस मामले में जो 1.76 लाख करोड़ रूपए के नुकसान का अनुमान लगाया है वह गलत कल्पना है।

जेपीसी अध्यक्ष पी सी चाको ने असहमति नोट के साथ समिति की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को उनके निवास पर जाकर सौंपी। असहमति नोट में इस रिपोर्ट को अंतर्विरोधों का पुलिंदा बताया गया है।

वर्ष 1998 से 2009 की अवधि के बीच 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन के बारे में मीरा कुमार को सौंपी गई यह रिपोर्ट संसद के शीतकालीन सत्र में सदन पटल पर रखी जाएगी। यह सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

समझा जाता है कि चाको ने अध्यक्ष की अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 6 में 5 असहमति नोट् को संपादित करके उनकी भाषा बदली है। उनके अनुसार उन शब्दों को बदला गया है जो असंसदीय थे।

संसद में यह रिपोर्ट 6 दलों के सदस्यों के असहमति नोट के साथ पेश की जाएगी।

समिति के भाजपा के 5, बीजद, तृणमूल कांग्रेस, भाकपा, माकपा, अन्नाद्रमुक और द्रमुक के एक एक सदस्यों ने रिपोर्ट के खिलाफ वोट : रिपीट ... वोट : दिए थे। भाजपा के गोपीनाथ मुंडे बैठक में उपस्थित नहीं थे।

जारी भाषा जलीस अमृत

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST