Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार आरबीआई ने 2013-14 के लिए वृद्धि का अनुमान घटाकर पांच प्रतिशत किया
'

आरबीआई ने 2013-14 के लिए वृद्धि का अनुमान घटाकर पांच प्रतिशत किया

PTI

- October,29 2013 1:23 PM IST

आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन ने मौद्रिक नीति की दूसरी तिमाही समीक्षा में कहा घरेलू दिक्कतों के कारण वृद्धि के सामने जोखिम है और वाह्य माहौल में अचानक बदलाव के प्रति संवेदनशीलता बरकरार है।

आरबीआई ने 30 जुलाई को मौद्रिक नीति की पहली तिमाही समीक्षा में वित्त वर्ष 2013-14 के लिए 5.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जाहिर किया था।

अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही :अप्रैल-जून: समीक्षा में 4.4 प्रतिशत रही। वित्त वर्ष 2012-13 में वृद्धि दर पांच प्रतिशत थी जो पिछले दशक का न्यूनतम स्तर है।

राजन ने कहा कृषि क्षेत्र में वृद्धि के साथ निर्यात में वृद्धि और कुछ सेवाओं में सुधार के संकेत से 2013-14 की दूसरी तिमाही में पहली छमाही के मुकाबले वृद्धि बढ़ने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि निवेश संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा अटकी पड़ी बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी मिलने से निवेश बढ़ेगा और साल के अंत में सभी आर्थिक गतिवधियों में तेजी आएगी।

आरबीआई का अनुमान विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष :आईएमएफ: के अनुमानों के अनुरूप है जिसने इस महीने भारत की वृद्धि का अनुमान घटाया था।

विश्व बैंक ने चाल वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 6.1 प्रतिशत से घटाकर 4.7 प्रतिश किया। इसके अलावा आईएमएफ ने 2013-14 में भारत के लिए 3.75 प्रतिशत की औसत वृद्धि दर का अनुमान जाहिर किया है।

राजन ने कहा कि टिकाउ उपभोक्ता और पूंजीगत उत्पाद क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधि कम हुई है जो खपत और निवेश की मांग में कमी से जाहिर होता है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST