तुतीकोरिन :तमिलनाडु: 24 अक्तूबर :भाषा: एक स्थानीय अदालत ने रोक कर रखे गए अमेरिकी पोत एम वी सीमैन गार्ड ओहियो के चालक दल के तीन सदस्यों को आज पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट सी कतिरावन ने दलीलें सुनने के बाद ललित कुमार गुरूंग और राकेश धर द्विवेदी :दोनों भारतीय: तथा ब्रिटिश :रिपीट ब्रिटिश: नागरिक पॉल टावर्स को पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने और पूछताछ के लिए तीनों को सात दिनों की हिरासत में दिए जाने की मांग की थी।