पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि औराई थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर गांव में श्रीराम बिंद अपनी जमीन पर शौचालय बनवा रहा था। उसके पड़ोसी धर्मदास :50: ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जिस जगह निर्माण कार्य हो रहा है वह आम रास्ता है, लिहाजा वह शौचालय निर्माण के लिये अपनी जमीन देने को तैयार है।
उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार ने तूल पकड़ लिया और बिंद पक्ष के लोगों ने धर्मदास की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी तथा भाग गये।
पुलिस इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश कर रही है।