MRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’
अन्य समाचार राडिया टेप मामले में दर्ज हुई 4 पीई, जल्द ही 10 और पीई दर्ज करेगी सीबीआई
'

राडिया टेप मामले में दर्ज हुई 4 पीई, जल्द ही 10 और पीई दर्ज करेगी सीबीआई

PTI

- October,22 2013 9:43 PM IST

सीबीआई सूत्रों ने आज कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर इन मुद्दों को दायरे में लाते हुए अब तक 4 पीई दर्ज की गयी है जबकि बाकी 10 जांच शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है ।

सूत्रों ने कहा कि सीबीआई ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण :ट्राई: के पूर्व प्रमुख प्रदीप बैजल से राडिया की बातचीत के मामले में पीई दर्ज की है । इस बातचीत में कथित तौर पर पाइपलाइन सलाहकार समिति के अध्यक्ष के तौर पर बैजल की नियुक्ति की चर्चा हुई ताकि वह कथित तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज को फायदा पहुंचा सकें ।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इस पीई में बैजल और राडिया को नामजद किया है ।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने रिलायंस कम्यूनिकेशंस द्वारा बीएसई और ट्राई को घोषित उपभोक्ता डेटा बेस में कथित गड़बड़ी से जुड़ी राडिया की बातचीत के मामले में भी पीई शुरू की है । इस मामले में रिलायंस कम्यूनिकेशंस को नामजद किया गया है ।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST