Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?
अन्य समाचार आजमगढ में जहरीली शराब से 22 की मौत : आबकारी अधिकारी समेत 11 निलम्बित
'

आजमगढ में जहरीली शराब से 22 की मौत : आबकारी अधिकारी समेत 11 निलम्बित

PTI

- October,18 2013 10:43 PM IST

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी समेत पांच कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया है। साथ ही थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को भी मुअत्तल कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने आजमगढ़ में बताया कि मुबारकपुर के आदमपुर, अतरडीहा, कौडि़या, अमिलो, चकिया, नराव तथा डिहवा समेत आठ गांव के लोगों ने कल देर रात कच्ची शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। उनमें से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है तथा गम्भीर रूप से बीमार सात अन्य लोगांे का इलाज किया जा रहा है।

इस बीच, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, आबकारी निरीक्षक राजीव मोहन, प्रधान आबकारी सिपाही विजय कुमार सोनकर, आबकारी सिपाही अमित राजभर तथा फरहत अली को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जहरीली शराब पीने वालों में से कुछ की घर में ही मृत्यु हो गयी, कुछ लोगों ने अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया और कुछ लोगों की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। शराब पीने से गम्भीर रूप से बीमार करीब सात लोगों का उपचार किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST