MRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’
अन्य समाचार चक्रवात से 90 लाख लोग हुए प्रभावित, फसलों, मकानों को बड़ा नुकसान
'

चक्रवात से 90 लाख लोग हुए प्रभावित, फसलों, मकानों को बड़ा नुकसान

PTI

- October,13 2013 3:53 PM IST

गोपालपुर:श्रीकाकुलम, 13 अक्तूबर :भाषा: भीषण चक्रवाती तूफान फैलिन अनुमान के अनुसार ही कल रात ओडिशा के तट पर पहुंचा और तबाही मचायी लेकिन पर्याप्त एहतियात बरतने के कारण जनहानि नहीं हुई। तूफान से करीब 90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, 2.34 लाख घर क्षतिग्रस्त हो गये जबकि 2400 करोड़ रूपये की धान की फसल बर्बाद हो गई।

इस तूफान को गत 14 वर्षों में आया सबसे भीषण तूफान माना जा रहा है लेकिन इससे 1999 में आये तूफान के मुकाबले तबाही काफी कम रही। इससे गंजाम जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। चक्रवाती तूफान कल रात गोपालपुर तट से गुजरा तो हवा की गति 220 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इससे संचार सम्पर्क बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

तूफान बाद में कमजोर होकर एक कम दबाव में तब्दील हो गया। ओडि़शा में प्रशासन ने चक्रवाती तूफान आने से पहले ही करीब नौ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहंुच दिया गया था जो कि हाल के इतिहास में सबसे बड़ी संख्या है। इन लोगों को राहत शिविरों और स्कूल जैसी सार्वजनिक इमारतों में ठहराया गया। यह कवायद इसलिए की गई ताकि वर्ष 1999 के विनाशकारी चक्रवात जैसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकी जा सके जिसमें 9885 लोग मारे गए थे।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST