कृपया इस खबर को रात 10 बजकर 30 मिनट से पहले प्रकाशित, प्रसारित ना करें
वाशिंगटन, आठ जुलाई :भाषा: वैग्यानिकों ने प्रतिरक्षी कोशिकाओं में एक ऐसे अणु की खोज की है जो चूहों में मेलानोमा के विकास को कम करता है ।
उनका कहना है कि इस खोज से भविष्य में त्वचा कैंसर का इलाज खोजने में काफी मदद मिलेगी ।
ब्रिघम और बोस्टन के वुमनेस हॉस्पिटल ने पाया कि प्रतिरक्षी कोशिकाओं में पाया जाने वाला अणु इंटरल्यूकिन-9 मेलानोमा के विकास को रोकने में मददगार साबित होता है।
जिन चूहों में प्रतिरक्षी कोशिकाओं के विकास के लिए जिम्मेदार जीन टी हेल्पर सेल 17 नहीं पाया जाता उनका अध्ययन करने के बाद अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि ऐसे चूहों में मेलानोमा ट्यूमर के विकास को रोकने की काफी शक्ति होती है ।
भाषा