Advertisement
Devendra Fadnavis का बड़ा दांव! महाराष्ट्र में आएगा अमेरिका का न्यूक्लियर निवेश, SMR टेक पर फोकसMP: सिंहस्थ 2028 में गूगल की एंट्री! AI से होगा कुंभ का हाई-टेक मैनेजमेंट, भीड़ से लेकर सुरक्षा तक सब होगा स्मार्टअगले पांच साल जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, 11,608 करोड़ रुपये की राशि मंजूरमप्र में गेहूं की सरकारी खरीद अब 28 मई तकPF क्लेम के लंबे इंतजार से छुटकारा! UPI PIN डालते ही खाते में आएगा पैसा, EPFO की नई सुविधा जल्ददोपहिया बाजार में बड़ा उछाल या धीमी रफ्तार? ICRA ने FY27 को लेकर किया चौंकाने वाला अनुमानPM Modi-Meloni ‘Melody’ ट्रेंड का असर, Parle Industries 5% उछला लेकिन सच्चाई कुछ और!Q4 Results: बीएलएस इंटरनेशनल का मुनाफा 28.7% उछला, शेयर में 2.5% से ज्यादा की तेजीRupee Fall: रुपये पर बढ़ा दबाव, 100 प्रति डॉलर पहुंचने की चर्चा तेजभारत में ग्रीन एनर्जी का बूम, 500 GW लक्ष्य से बदलेगा रियल एस्टेट का पूरा नक्शा
अन्य समाचार शहरों में अब चलेगी चौपहिया साइकिलंंे
'

शहरों में अब चलेगी चौपहिया साइकिलंंे

PTI

- May,22 2013 7:43 PM IST

क्वाडरीसाइकिल तिपहिया वाहनों की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं क्योंकि इनकी छत व दरवाजों का ढांचा अधिक मजबूत होता है। लेकिन इनकी अधिकतम गति सीमा तथा इंजिन क्षमता छोटी कार की तुलना में कम होगी।

सड़क सचिव विजय छिब्बर की अध्यक्षता में आज बैठक हुई जिसमें केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन पर विचार किया गया ताकि भारत में विनिर्मित व पंजीकृत होने वाले वाहनों में क्वाडरीसाइकिल की अलग श्रेणी बनाई जा सके।

सड़क परिवहन मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि एक अलग श्रेणी अधिसूचित करने का प्रस्ताव किया गया है।

सरकार के इस फैसले को वाहन कंपनी बजाज आटो के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है क्योंकि उसने पिछले साल क्वाडरीसाइकिल आरई60 पेश की थी। इसमें 200 सीसी पेट्रोल इंजिन लगा है और इसकी गति सीमा 70 किलोमीटर है।

इस तरह के वाहनों पर अंग्रेजी का क्यू मुख्य रूप से अंकित होगा। इन वाहनों का पंजीकरण शहरों में परिचालन के लिए वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में होगा। केवल लाइसेंसधारक ही इन्हें चला सकेगा।

मंत्रालय के बयान में उम्मीद जताई गई है कि इस वाहन में शहरी क्षेत्रों में तिपहिया आटो की जगह लेने की उम्मीद है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement