facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

ईवी चार्जिंग के लिए टीवीएस का टाटा पावर संग करार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:28 AM IST

देश भर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की अवसंरचना (ईवीसीआई) के कार्यान्वयन के लिए 8.5 अरब डॉलर वाले टीवीएस ग्रुप की प्रमुख कंपनी और भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया विनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने टाटा पावर के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।
दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत इस ईवीसीआई के कार्यान्वयन के अलावा टीवीएस मोटर के चुनिंदा स्थानों पर सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकी स्थापित की जाएगी। इस साझेदारी का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक आवागमन में तेजी लाने के लिए इलेक्ट्रिक दोपहिया चार्जिंग का बड़ा समर्पित बुनियादी ढांचा तैयार करना है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि यह टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक के ग्राहकों को टीवीएस मोटर की कस्टमर कनेक्ट ऐप्लिकेशन (ऐप) और टाटा पावर ईजेड चार्ज ऐप के जरिये टाटा पावर द्वारा व्यापक चार्जिंग नेटवर्क तक पहुंच प्रदान करेगा।
इस साझेदारी का उद्देश्य इलेक्ट्रिक दोपहिया के लिए एक सामान्य अल्टरनेटिंग करंट (एसी) चार्जिंग नेटवर्क और एक डायरेक्ट करंट (डीसी) फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क तैयार करना भी है।

Advertisement
First Published - October 5, 2021 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement