facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

थके-हारे ऑटो उद्योग को लगा एक और झटका

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:01 PM IST

रेपो दर और नकद आरक्षी अनुपात सीआरआर में इजाफे का भारतीय रिजर्व बैंक का फैसला पहले से ही बेजार वाहन उद्योग पर और भारी पड़ने वाला है।


महंगाई की मार और ईंधन की ऊंची कीमतों की वजह से पहले ही ग्राहक दोपहिया और चार पहिया के ख्वाब देखना बंद कर चुके थे, रिजर्व बैंक के इस कदम के बाद बचे खुचे ग्राहक भी खोने का ऑटो कंपनियों को डर सता रहा है।

यात्री कार बनाने के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, ‘जबरदस्त चोट मारी है रिजर्व बैंक ने। कारों की बिक्री की रफ्तार पहले ही मंद थी, उस पर रेपो दर और सीआरआर में बढ़ोतरी तो बंटाधार ही कर देगी। पेट्रोल महंगा है, महंगाई की वजह से ग्राहक पहले ही दूर भाग रहे हैं, इसलिए अब बिक्री का गणित बिगड़ना हमें तय लग रहा है।’

उन्होंने कहा कि वाहन कंपनियां आगे चलकर हालात सुधरने की उम्मीद कर रही हैं, लेकिन मौजूदा तस्वीर को देखते हुए इनमें सुधार की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही। हालांकि कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए उत्पादों की कीमत घटाने से साफ इनकार किया। कंपनी के मुताबिक लागत पहले ही हाथ से निकलती जा रही है, उस पर कीमत कम करना तो संभव ही नहीं है।

जनरल मोटर्स के उपाध्यक्ष पी बालेंद्रन ने कहा, ‘वाहन उद्योग पर असर पड़ना तो तय है। बिक्री के मामले में सभी कंपनियों को चोट लगेगी। चौतरफा महंगाई से परेशान ग्राहक का अब कार या दोपहिया खरीदने के लिए शोरूम तक पहुंचना आसान नहीं होगा। रिजर्व बैंक का यह कदम ऑटो कारोबार के लिए तो बेहद खराब है।’ कार दिग्गज मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स के प्रवक्ताओं ने फिलहाल इस मामले में कुछ कहने से इनकार कर दिया।

लेकिन मारुति से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यात्री कारों के बाजार में बादशाहत वाली इस कंपनी को आने वाले महीनों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रिजर्व बैंक की पहल के बाद बिक्री और मंद हो जाएगी। होंडा मोटरसाइकिल ऐंड स्कूटर्स इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, ‘सीआरआर और रेपो रेट में इजाफा दोपहिया बाजार के लिए चिंता का सबब हैं। मोटरसाइकिल के बाजार में फाइनैंस की दर अब भी ज्यादा है, जिसकी वजह से अब बिक्री में गिरावट देखने को मिलेगी।

Advertisement
First Published - July 29, 2008 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement