facebookmetapixel
Advertisement
PM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयान

वेस्टइंडीज का क्रिकेट में फिर से शुरू होने वाला है स्वर्ण युग, ये बात दे रही संकेत

Advertisement

वेस्टइंडीज टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर वनडे सीरीज खेल रही है और पहले वनडे में जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने दिखाया उसको सभी ने सराहा।

Last Updated- December 04, 2023 | 5:26 PM IST
West Indies

हाल ही में संपन्न हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई और यह पहला मौका था जब दो बार की वर्ल्ड चैंपियन इस बड़े क्रिकेट महाकुंभ का हिस्सा नहीं रही। बहरहाल, वेस्टइंडीज क्रिकेट अपनी उस नाकामी से बहुत कुछ सीख रही है और अपने आपको संगठित करते हुए वर्ल्ड क्रिकेट में छा जाना चाहती है।

वेस्टइंडीज टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर वनडे सीरीज खेल रही है और पहले वनडे में जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने दिखाया उसको सभी ने सराहा।

एंटिगुआ में खेले गए पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को द्वारा दिए गए 326 रन के लक्ष्य को 48.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस दौरान उनके टॉप ऑर्डर, मिडिल ऑर्डर और फिर लोअर ऑर्डर सभी ने योगदान दिया। हाल के सालों में वेस्टइंडीज की यही सबसे बड़ी कमी रही है कि उनके सभी डिपार्टमेंट साथ मिलकर परफॉर्म नहीं कर पा रहे थे। लेकिन कप्तान शे होप अब यह बदलने को तैयार हैं।

एलिक अथानाज़े जो इस मैच में ओपन कर रहे थे उन्होंने जिस तरह की बल्लेबाजी की उसने वेस्टइंडीज की उम्मीदों को और मजबूत किया है। इस मैच में 66 रन की पारी खेलने वाले एलिक पिछले कुछ समय से लिस्ट ए क्रिकेट में कंसिस्टेंट परफॉर्म कर रहे हैं।

और अब वह अपनी परफॉर्मेंस को बड़े स्तर पर दोहराने को तैयार हैं। उनकी उम्र अभी केवल 25 साल है लेकिन जिस जीवटता के साथ वह बल्लेबाजी करते हैं, उनमें वेस्टइंडीज का भविष्य नजर आता है।

पिछले कुछ सालों में वेस्टइंडीज में ओपनर तो कई आए लेकिन कोई भी स्टायलिश बल्लेबाज नहीं आया जो विकेट पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ाये। उस कमी को एलिक पाट सकते हैं।

ये हर कोई जानता है कि अगर कैरिबियाई टीम की टॉप ऑर्डर की समस्या खत्म हो गई तो मिडिल ऑर्डर में शे होप, पूरन, रोवमन पॉवेल और हेटमायर किसी भी टीम को ध्वस्त करने का माद्दा रखते हैं। लोअर ऑर्डर में रोमारियो शेफर्ड भी अपने आपको लगातार एक अच्छे ऑलराउंडर के तौर पर तैयार कर रहे हैं जो वेस्टइंडीज को अपने शिखर पर ले जाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

आगामी टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज में ही होना है इस लिहाज से आने वाले दिनों में वेस्टइंडीज क्रिकेट अपने आपको संगठित करने का हर प्रयास करेगी। जाहिर है कि वह इस विश्व कप में दुनिया की सभी टीमों के लिए चुनौती पैदा करेंगे।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement