facebookmetapixel
Advertisement
MSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाब

ई-वाहनों का उत्पादन बढ़ाएगी टाटा मोटर्स

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:00 PM IST

घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बढ़ती मांग के कारण उत्पादन में तेजी लाने पर विचार कर रही है।
टाटा मोटर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी कहा कि कंपनी को पिछले दो महीनों में अपनी इलेक्ट्िरक वाहन शृंखला के लिए प्रतिमाह औसतन 5,500-6,000 बुकिंग मिल रही हैं। इसी के मद्देनजर कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन बढ़ाने की तैयारी कर रही है। बीते वित्त वर्ष में टाटा मोटर्स घरेलू बाजार में यात्री इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी रही है। कंपनी घरेलू बाजार में तीन इलेक्ट्रिक वाहन- नेक्सन ईवी, टिगोर ईवी और एक्सप्रेस-टी बेचती है।
टाटा मोटर्स ने हाल ही में एक कूप स्टाइल की एसयूवी का भी अनावरण किया है, जिसे अगले दो वर्षों में बाजार में पेश करने की योजना है। टाटा मोटर्स के यात्री वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि बिजलीचालित वाहनों की भारी मांग से उपभोक्ताओं के बड़ी संख्या में ऑर्डर अभी लंबित हैं।     

Advertisement
First Published - April 11, 2022 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement