facebookmetapixel
दावोस में ट्रंप ने ग्रीनलैंड अधिग्रहण की मांग दोहराई, बल प्रयोग से इनकार कियाटाटा कम्युनिकेशंस ने गणेश लक्ष्मीनारायणन को MD और CEO नियुक्त किया; Q3 में लाभ 54% बढ़ाQ3 Results: जिंदल स्टेनलेस का लाभ 26.6% बढ़ा, जानें डॉ. रेड्डीज, एचपीसीएल समेत अन्य कंंपनियों का कैसा रहा रिजल्टEternal Q3 results: क्विक कॉमर्स की रफ्तार से मुनाफा 73% उछला, ब्लिंकइट ने पहली बार एबिटा लाभ कमायाएआई रेगुलेशन में जोखिम आधारित मॉडल अपनाएगा TRAI, कम जोखिम वाले उपयोग पर होगा स्व-विनियमनCAFE-3 नियमों में बड़ा बदलाव संभव: छोटी पेट्रोल कारों की विशेष छूट हटाने की तैयारी में BEE5 साल में सबसे कमजोर कमाई सत्र: सेंसेक्स कंपनियों की EPS ग्रोथ सुस्तIMF का अलर्ट: AI बना ग्लोबल ग्रोथ का नया इंजन, लेकिन ‘डॉट-कॉम’ जैसे बुलबुले का खतरा भीजिसकी कामना करें, सोच-समझकर करें: ‘नियम-आधारित व्यवस्था’ से परे की दुनियाटैक्स संधियों पर संदेह भारत की ग्रोथ स्टोरी को क्यों कमजोर कर सकता है? 

Swiss Open 2023: स्विट्जरलैंड में लहराया तिरंगा, सात्विक-चिराग बने चैंपियन, फाइनल में चीनी जोड़ी को दी मात

Last Updated- March 26, 2023 | 5:39 PM IST
Swiss Open 2023: Tricolor hoisted in Switzerland, Satwik-Chirag became champion, defeated Chinese pair in final
PTI

भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चीन के रेन शियांग यू और तान कियांग को हराकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन पुरूष युगल खिताब जीत लिया।

विश्व चैम्पियनशिप 2022 कांस्य पदक विजेता दूसरी वरीयता प्राप्त भारत जोड़ी ने दुनिया की 21वें नंबर की जोड़ी को 54 मिनट में 21 . 19, 24 . 22 से हराया। भारत के लिये सत्र का यह पहला खिताब है ।

पिछले सप्ताह ही सात्विक और चिराग की जोड़ी आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के दूसरे दौर से बाहर हो गई थी। भारतीय जोड़ी के लिये यह पांचवां विश्व टूर खिताब है जिन्होंने पिछले साल इंडिया ओपन और फ्रेंच ओपन भी जीता था। इससे पहले 2019 में थाईलैंड ओपन और 2018 में हैदराबाद ओपन जीता था।

सात्विक और चिराग ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले भारत के लिये पी वी सिंधू (2022), साइना नेहवाल (2011 और 2012) , किदाम्बी श्रीकांत (2015) और एच एस प्रणय (2016) स्विस ओपन खिताब जीत चुके हैं ।

सात्विक और चिराग ने फाइनल तक के सफर में तीन तीन सेट के मैच खेले जबकि तान और रेन ने एक भी गेम नहीं गंवाया। पहली बार इस चीनी जोड़ी से खेल रहे सात्विक और चिराग ने सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दोनों ने आक्रामकता के साथ बेहतरीन रक्षण का भी प्रदर्शन किया।

पहले गेम में दोनों ने 3 . 1 से बढ़त बना ली लेकिन चीनी जोड़ी ने वापसी करके स्कोर 6. 6 किया। ब्रेक तक भारतीय जोड़ी के पास तीन अंक की बढ़त थी। भारतीय जोड़ी की बढ़त 15 . 10 से 18 . 13 हो गई। तान और रेन ने जल्दी ही स्कोर 17 . 18 कर दिया।

इसके बाद चिराग के स्मैश ने भारत को दो अंक दिलाये। दूसरे गेम में मुकाबला करीबी रहा और चीनी जोड़ी ने जबर्दस्त जुझारूपन दिखाया लेकिन भारतीय जोड़ी ने निर्णायक क्षणों में संयम बनाये रखकर जीत दर्ज की।

First Published - March 26, 2023 | 5:37 PM IST

संबंधित पोस्ट