facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

महिंद्रा एक्सयूवी की दमदार बुकिंग

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:25 AM IST

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने कहा है कि गुरुवार को बुकिंग शुरू होने के 57 मिनट के भीतर 25,000 एक्सयूवी-700 की बुकिंग हुई और कंपनी ने इसे भारतीय वाहन उद्योग की अभूतपूर्व उपलब्धि करार दिया। कंपनी ने दावा किया, हाल में पेश मॉडल के 25 हजार वाहनों की बुकिंग छह महीने तक के उत्पादन के बराबर है। साथ ही भारत में यह एक्सयूवी 700 को इस पड़ाव पर पहुंचने वाला पहला चारपहिया वाहन बनाता है।

12.49 लाख रुपये से लेकर 22.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) वाला यह वाहन एक्सयूवी 500 की जगह लेगा, जो कई संस्करण व पांच व सात सीट वाले विकल्पों में मिलेगा। पांच सीट वाला वाहन हालांकि मध्यम आकार वाले क्रेटा व सेल्टॉस मॉडल से प्रतिस्पर्धा करता है जबकि सात सीट वाला वाहन टाटा सफारी, टोयोटा इनोवा और एमजी हेक्टर व हेक्टर प्लस से मुकाबला करता है।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिविजन के सीईओ विजय नकरा ने कहा, हमने इस तरह का अनुमान लगाया था और अपने सिस्टम को सर्वर की अतिरिक्त क्षमता के साथ जोड़ दिया था। इस वाहन को लेकर तब से 2.60 लाख से ज्यादा पूछताछ हुई है जब इसके नाम का पहली बार खुलासा किया गया था।

Advertisement
First Published - October 7, 2021 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement