facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

सॉफ्टवेयर बताएगा भारतीय कार को रास्ता

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:45 PM IST

भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियों का कार बाजार पर दबदबा बढ़ता जा रहा है। विश्व की प्रमुख वाहन कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर सिस्टम के डेवलपर के रूप में इन कंपनियों की मांग बढ़ गई है।


वर्ष 2000 में एक कार के कुल खर्च में ऐसे सॉफ्टवेयर का योगदान तकरीबन 2 फीसदी था। लेकिन अनुमान लगाया गया है कि 2010 तक यह बढ़ कर 30 फीसदी हो जाएगा। अगले दो सालों में ऐसे सॉफ्टवेयर का बाजार बढ़ कर अनुमानित रूप से 35 अरब यूरो का हो जाने की संभावना है।

सॉफ्टवेयर कंपनी केपीआईटी क्यूमिंस के उपाध्यक्ष अनूप सैबल ने कहा, ‘निकट भविष्य में कार निर्माता वाहन में सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को प्रमुखता से शामिल करेंगी।  वाहन उद्योग में मंदी के बावजूद  सॉफ्टवेयर का बाजार तेजी से विकसित होगा।’ केपीआईएमटी अपने राजस्व का तकरीबन 25 फीसदी राजस्व वाहन क्षेत्र से हासिल करती है और पिछले दो सालों में इसने 50 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हासिल की है।

कई कंपनियों ने वाहनों के लिए अपने नए सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन मुहैया कराने के लिए विभिन्न वाहन कंपनियों से समझौते किए हैं। माइक्रोसॉफ्ट और दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई ने कारों के लिए संगीत और सूचना प्रणाली तैयार करने के लिए एक समझौता किया है। इस प्रणाली को 2010 में बेचा जाएगा। एपल ने फोर्ड, जनरल मोटर्स और माजदा के साथ सॉफ्टवेयर के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कई मॉडलों में आईपोड कनेक्शन को और अधिक आसान बनाने में सक्षम होगा जिसे जल्द ही पेश कर दिया जाएगा।

सुरक्षा की दृष्टि और आसान ड्राइविंग को ध्यान में रख कर कारों में सॉफ्टवेयर की अधिक जरूरत महसूस की जा रही है। उदाहरण के लिए, बीएमडब्ल्यू के सभी मॉडल इस खूबी से लैस हैं जिसके कारण बीएमडब्ल्यू वाहन को पार्किंग आदि में सहूलियत होती है। इसमें लगे कैमरे से ड्राइवर को ड्राइविंग में काफी आसानी होती है। केपीआईएमटी द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर तेल प्रवाह से लेकर स्टीयरिंग व्हील सिस्टम आदि के नियंत्रण में मददगार है। इस सॉफ्टवेयर से वाहन के संचालन में आसानी होती है। इसी तरह बेंगलुरु की रॉबर्ट बॉश की ओर से तैयार सॉफ्टवेयर कार की खिड़कियां बंद होते समय बच्चों की उंगलियां इसकी चपेट में आने से बचाता है।

रॉबर्ट बॉश इंजीनियरिंग ऐंड बिजनेस सॉल्युशंस अपने राजस्व का तकरीबन 90 फीसदी हिस्सा वाहन क्षेत्र से प्राप्त करती है। इसी तरह टाटा एल्क्सी अपने राजस्व का 20 फीसदी हिस्सा वाहन क्षेत्र के डिजाइन सॉफ्टवेयर से हासिल करती है। यह सॉफ्टवेयर ड्राइवर को ट्रैफिक लेन बदले जाने पर या ड्राइवर को नींद आ जाने पर अलर्ट कर देता है। टाटा एल्क्सी पिछले कुछ सालों से सालाना 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज कर रही है और भविष्य में उसे यह चलन जारी रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - July 22, 2008 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement