facebookmetapixel
Advertisement
बैंक FD पर मिल रहा 8.25% तक ब्याज; जानें 1, 3 और 5 साल के लिए कहां कितना रिटर्नलक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरीअमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का रिकॉर्ड टूटाVeegaland Developers IPO Listing: आज NSE-BSE पर लिस्ट होंगे शेयर, ₹210 करोड़ के IPO पर टिकी निवेशकों की नजरकच्चा तेल सस्ता होने से एशियाई बाजारों में तेजी, अब बैंक ऑफ जापान के फैसले पर नजरब्रेंट 104 डॉलर के नीचे, आज क्यों गिर रहा कच्चा तेल?Stock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के पार; ज्यादातर Tata Group शेयरों में गिरावटStocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीद

Champions Trophy Final: फाइनल के लिए रेस्तरां-पब भी तैयार, रविवार को होगा महा-मुकाबला

Advertisement

रेस्तरां चेन सोशल का अनुमान है कि फाइनल मुकाबले के दिन आने वालों की संख्या 5 से 10 फीसदी बढ़ सकती है और अन्य रविवारों की तुलना में राजस्व में भी इतनी ही उछाल आ सकती है।

Last Updated- March 07, 2025 | 10:43 PM IST

देश भर के रेस्तरां और पब रविवार को जबरदस्त बिक्री की उम्मीद में तैयारी में जुट गए हैं। रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

द बीयर कैफे के मुख्य कार्याधिकारी और संस्थापक राहुल सिंह ने कहा, ‘ खिताबी मुकाबले को लेकर लोगों का उत्साह इसलिए भी जोरों पर है, क्योंकि ये वही भारतीय टीम है जो इससे पहले न्यूजीलैंड को हरा चुकी है।’ इस मुकाबले का 21 शहरों में द बीयर कैफे के 51 आउटलेट में सीधा प्रसारण किया जाएगा और इन सभी में बीयर बकेट और कॉकटेल पर आकर्षक पेशकश उपलब्ध होंगी।

रेस्तरां चेन सोशल का अनुमान है कि फाइनल मुकाबले के दिन आने वालों की संख्या 5 से 10 फीसदी बढ़ सकती है और अन्य रविवारों की तुलना में राजस्व में भी इतनी ही उछाल आ सकती है। इस चेन को चलाने वाली इंप्रेसरियो एंटरटेनमेंट की चीफ ग्रोथ ऑफिसर दिव्या अग्रवाल ने कहा, ‘हम क्रिकेट थीम पर आधारित मेन्यू पेश कर रहे हैं और कई गतिविधियां भी कर रहे हैं। हम खेल प्रेमियों को स्टेडियम जैसा एहसास देना चाहते हैं।’

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित पब बीयंग ब्रूगार्डन का मानना है कि रविवार को फाइनल के दिन वहां 300 मेहमान आएंगे और लंबे समय तक रुकेंगे। 

बीयंग की संचालक किमाया हिमालयन बेवरिजेज के मुख्य कार्याधिकारी अभिनव जिंदल ने कहा, ‘हमारा अनुमान है कि सामान्य से डेढ़ गुना ज्यादा लोग आएंगे और अनुमान है कि राजस्व 4 लाख रुपये पार कर जाएगा।’

क्विक सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) की चेन वॉव! मोमो ऑनलाइन और ऑफलाइन कई कॉम्बो ऑफर चला रही है। 

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement