facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Prithvi Shaw Selfie Controversy: सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ की मांग, क्रिकेटर के खिलाफ दर्ज हो FIR

Last Updated- February 21, 2023 | 10:21 AM IST
Prithvi Shaw selfie controversy

सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ सपना गिल ने कथित छेड़छाड़ के लिए भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए मुंबई पुलिस को शिकायत दी है।

पिछले सप्ताह एक उपनगरीय होटल में सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद शॉ पर हमले के सिलसिले में गिल और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गिल को जमानत दे दी।

अंधेरी के एयरपोर्ट थाने में सोमवार को गिल के वकील काशिफ अली खान के माध्यम से दायर शिकायत में शॉ, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ कथित छेड़छाड़ और लज्जा भंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

गिल की शिकायत के अनुसार गिल और उनके दोस्त शोभित ठाकुर नियमित रूप से क्लब में आते जाते हैं, जहां ठाकुर ने शॉ को देखा, जो दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे और कथित रूप से नशे में थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्रिकेट प्रशंसक होने के नाते ठाकुर सेल्फी के लिए शॉ के पास गए, जिसका विरोध किया गया।

शिकायत के अनुसार, “ठाकुर किशोर हैं। वह नशे में धुत लोगों की बर्बरता से अवगत नहीं थे। ठाकुर असहाय थे और खुद को बचा पाने में सक्षम नहीं थे। लिहाजा, उन्होंने (गिल) ने बीच-बचाव करते हुए शॉ व अन्य से ठाकुर को बचाने का प्रयास किया।” शिकायत में दावा किया गया है कि गिल ने गिड़गिड़ाते हुए शॉ से विनती की, जो उस समय “नशे में” थे। गिल की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शॉ ने उनकी लज्जा भंग की, जो भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (छेड़छाड़) और अन्य प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध है।

First Published - February 21, 2023 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट