facebookmetapixel
RBI MPC Decision: FY26 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़कर हुआ 6.8%, RBI गवर्नर ने कहा- आगे भी मजबूती की उम्मीदRBI MPC Decision: महंगाई के FY26 में 2.6% रहने का अनुमान, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असरसोने ने बनाया ₹1,17,800 का रिकॉर्ड, चांदी पहुंची ₹1,44,844 की नई ऊंचाई परRBI MPC Decision: फेस्टिव सीजन में सस्ते कर्ज की उम्मीदों को झटका, रीपो रेट 5.5% पर बरकरार; GDP अनुमान बढ़ायाShare market holiday: क्या 2 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद रहेगा? चेक कर लें अक्टूबर में छुट्टियों की पूरी लिस्टHAL से लेकर टाटा, अदाणी और L&T तक, भारत के पहले स्टील्थ फाइटर के लिए कड़ा मुकाबला शुरूअक्टूबर में IPO का सुपर शो! भारतीय शेयर मार्केट जुटा सकता है 5 अरब डॉलर, निवेशकों में जोशPPF vs RD: ₹1 लाख निवेश करने पर 10-15 साल में कितना होगा फायदा?RBI MPC MEET: आरबीआई का ब्याज दरों पर फैसला आज, होम, कार और पर्सनल लोन की EMI घटेगी?Fuel Prices: तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से बढ़ाए कमर्शियल LPG और ATF के दाम

MS Dhoni के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का पोस्टर रिलीज, पत्नी साक्षी हैं फिल्म की प्रोड्यूसर

Last Updated- January 27, 2023 | 2:43 PM IST
MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के बाद अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपना नाम का डंका बजाने को तैयार हैं। माही के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट (Dhoni Entertainment) ने अपने पहले ड्रीम प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है।

धोनी की प्रोडक्शन हाउस ने ट्वीट के माध्यम से फिल्म की कास्ट और टाइटल के साथ पोस्टर (MS Dhoni Film Poster) की डीटेल्स शेयर की है।

बता दें कि धोनी इंटरटेनमेंट की इस फिल्म का नाम ‘LSG: Lets Get Married’ यानी ‘एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड’ है। फिल्क कास्ट की बात करें तो इसमें हरिश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू खास भूमिका में नजर आएंगे।

Dhoni Entertainment की इस फिल्म का मोशन पोस्टर (motion poster) एनीमेशन जैसा रखा गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन रमेश थमिलमानी (Ramesh Thamilmani) ने किया है। बता दें कि रमेश की यह पहली फिल्म है।

यह एक कम बजट वाली फिल्म है, जिसकी प्रोड्यूसर माही की पत्नी साक्षी सिंह धोनी है।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में तमिल एक्टर हरीश कल्याण नजर आएंगे, जिनका नाम उनकी फिल्म ‘प्यार प्रेम काधल’ (Pyaar Prema Kadhal) से हुआ था। वहीं, एक्ट्रेस इवाना ने पिछले साल ‘लव टुडे’ फिल्म में काम किया था, जो की एक सुपर हिट फिल्म रही थी। इसी फिल्म में अच्छी भूमिका निभाने के बाद ही इवाना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।

बता दें कि धोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस को साल 2022 में लॉन्च किया था, जिसकी जानकारी Let’s Cinema ने दी थी।

First Published - January 27, 2023 | 2:43 PM IST

संबंधित पोस्ट