facebookmetapixel
Advertisement
इंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाब

भारत का सबसे बड़ा डार्क स्टोर नेटवर्क बनाएगी ओला

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:35 PM IST

देश के सबसे बड़े मोबिलिटी प्लेटफॉर्म ओला ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस ओला डैश के विस्तार की योजना की घोषणा की है। अगले 6 महीनों में ओला डैश का लक्ष्य अपने डार्क स्टोर नेटवर्क को बढ़ाकर 500 डार्क स्टोर तक करने का है, जो 20 शहरों में होंगे। इससे यह भारत में सबसे बड़ा डार्क स्टोर नेटवर्क बन जाएगा। डार्क स्टोर ऐसे रिटेल आउटलेट या वितरण केंद्र होते हैं, जो  केवल ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बनाए जाते हैं।
इस कदम से भावीश अग्रवाल की कंपनी ओला इस क्षेत्र के अन्य कारोबारियों जैसे रिलायंस समर्थित डुंजो एमेजॉन, वालमार्ट की फ्लिपकार्ड, स्विगी, जोमैटो, टाटा समर्थित बिग बॉस्केट और क्विक ग्रोसरी डिलिवरी प्लेटफॉर्म जेप्टो की प्रतिस्पर्धा में आ जाएगी।
ओला डैश इस समय 9 शहरों बेंगलूरु, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर और लखनऊ में स्टोर टु डोर सर्विस के माध्यम से 10 मिनट में सेवा मुहैया कराती है। इन शहरों में इसके 200 डार्क स्टोर हैं, जहां 2,500 से ज्यादा एसकेयू (स्टॉक कीपिंग यूनिट्स) की पेशकश की जाती है। इस साल के अंत तक ओला ने अपना कारोबार बढ़ाने और 5 लाख से ज्यादा रोजाना ऑर्डर का लक्ष्य रखा है।
ओला के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अंशुल खंडेलवाल ने कहा, ‘ओला एक दशक से ज्यादा समय से ऑन डिमांड मोबिलिटी कारोबार में अग्रणी रही है। हमारे आधुनिक जियोलोकेशन टेक से सबको मोबिलटी मुहैया कराने में हमें विशेष फायदा मिलता है।’

Advertisement
First Published - January 28, 2022 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement