facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

फिलहाल ई-दोपहिया की योजना नहीं : पियाजियो

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:42 AM IST

इटली की वाहन विनिर्माता कंपनी की स्थानीय शाखा पियाजियो व्हीकल्स इंडिया की जल्द ही इलेक्ट्रिक दोपहिया खंड में मौजूदगी दर्ज कराने की कोई योजना नहीं है। इसके बजाय कंपनी पेट्रोल इंजन वाले मॉडल मॉडल पर ध्यान केंद्रित करेगी।
फिलहाल पियाजियो भारत में अप्रिलिया और वेस्पा ब्रांड के तहत स्कूटर बेचती है। ई-स्कूटर खंड में बजाज ई-चेतक और एथर एनर्जी मॉडलों के साथ प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। ओला इलेक्ट्रिक जैसी नई कंपनियों ने अपने ई-स्कूटर पेश किए हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है। लेकिन पियाजियो अपना दावा पेश करने की जल्दी में नहीं है।
पियाजियो व्हीकल्स इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी ने कहा, ‘हम इस खंड (इलेक्ट्रिक वाहन या ईवी) का अध्ययन कर रहे हैं और इसका विकास देख रहे हैं।’
हालांकि ई-स्कूटर की संभावना के संबंध में कोई संदेह नहीं है और पर्याप्त नीतिगत जोर है, लेकिन यह सेगमेंट (1.35 से 1.7 लाख रुपये), जिसमें पियाजियो अपने ई-दोपहिया को जगह देना चाहेगी, वॉल्यूम के लिहाज से बहुत छोटा है और बाजार बहुत सीमित है।

Advertisement
First Published - July 14, 2021 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement