facebookmetapixel
Advertisement
चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गैनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवाल

Maruti Suzuki की इन कारों में आई गड़बड़ी, 9,925 कारों को किया रिकॉल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:46 PM IST

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक मारुति सुजुकी की कारों में गड़बड़ी सामने आई है। जिसके चलते कंपनी ने अपनी 9,925 कारों को रिकॉल किया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कार रिकॉल के संबंध में जानकारी दी। 
क्या है रिकॉल की वजह ? 

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार मारुति सुजुकी ने वैगन आर, सेलेरियो और इग्निस मॉडल की 9,925 यूनिट्स (कारों) को वापस बुलाने का फैसला किया है। रिकॉल की गई कारों में रियर ब्रेक असेंबली पिन में कुछ समस्या है। ये सभी कारें  3 अगस्त से 1 सितंबर 2022 के बीच बनाई गई हैं। ग्राहकों की सुरक्षा के लिए कंपनी ने कारों को रिकॉल किया है।
मारुति सुजुकी फ्री में ठीक करेगी कार 

कंपनी ने जानकारी दी है कि वह रिकॉल की गई कारों को फ्री में ठीक करेगी। इन कारों के रियर ब्रेक असेंबली पिन (पार्ट) में कुछ गड़बड़ी पाई गई है। इस खराबी के कारण चलती गाड़ी से काफी शोर आता है। इतना ही नहीं इससे ब्रेकिंग सिस्टम भी प्रभावित होता है। 

कैसे होगा रिप्लेसमेंट ?

रिकॉल की गई कारों की मरम्मत करने के लिए कंपनी खुद ही संबंधित ग्राहकों से संपर्क करेगी। कंपनी डिफेक्टेड पार्ट्स को फ्री में बदलने की व्यवस्था कर रही है। डिफेक्टेड पार्ट्स को रिप्लेस करने के लिए कंपनी के सभी सर्विस सेंटर पर पार्ट्स को उपलब्ध करवाया जा रहा है। 

Advertisement
First Published - October 30, 2022 | 1:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement