facebookmetapixel
Advertisement
Eternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकसबाजार की गिरावट में FMCG अकेला क्यों बचा? Nestle पर ब्रोकरेज रिपोर्ट में छिपा है जवाबभारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेल

मारुति ने ईको की कीमतें बढ़ाईं

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:10 PM IST

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने यात्री एयरबैग लगाने के साथ लागत बढऩे की वजह से अपनी ईको वैन के सभी नॉन-कार्गाे संस्करणों की कीमतों में 8,000 रुपये की वृद्धि की है।
कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कीमत में वृद्धि 30 नवंबर, 2021 से प्रभावी हो गई है। ईको के यात्री संस्करण की कीमत 4.30 लाख रुपये से शुरू होती है और 5.6 लाख रुपये तक जाती है, जबकि एम्बुलेंस संस्करण की कीमत 7.29 लाख रुपये (दिल्ली शोरूम) है।
इससे पहले इस साल सितंबर में कंपनी ने सिलेरियो को छोड़कर अपनी सभी कारों की कीमतों में 1.9 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी। यह इस साल उसके यात्री वाहनों की कीमतों में तीसरी वृद्धि थी।
इस बीच, कंपनी ने कहा है कि सेमीकंडक्टर की किल्लत से दिसंबर में गुजरात व हरियाणा के प्लांट में उत्पादन प्रभावित रहेगा। कंपनी ने एक्सचेंज को भेजी सूचना में ये बातें कही है। इन दोनों संयंत्रों में कुल वाहन उत्पादन सामान्य उत्पादन के मुकाबले करीब 80-85 फीसदी रह सकता है।
अधिसूचना में कहा गया है, सेमीकंडक्टर की किल्लत के कारण इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे की आपूर्ति में अवरोध के कारण कंपनी को दिसंबर महीने में अपने हरियाणा व गुजरात संयंत्र में प्रतिकूल असर पडऩे की आशंका है।

Advertisement
First Published - November 30, 2021 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement