facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का रिकॉर्ड पैकेज, FY26 में मिले 158.66 करोड़ रुपयेStock Market: RBI-Fed बैठक से पहले बाजार में सन्नाटा! निवेशकों को क्या करना चाहिए?चीनी कीमतों में तेजी पर सरकार सख्त, डीलरों पर लगाई स्टॉक लिमिट; क्या अब सस्ती होगी चीनी?WazirX ने लॉन्च किया फ्री क्रिप्टो टैक्स रिपोर्टिंग टूल Taxlyst, निवेशकों के लिए आसान होगी ITR फाइलिंगPresumptive Taxation Scheme के तहत ITR File कर रहे हैं? टैक्स के नियम पहले जान लेंअब डॉलर में मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम का पैसा! Policybazaar ने शुरू की नई सर्विस, जानें किसे मिलेगा फायदाL&T Q1FY27 results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹4,123 करोड़; ऑर्डर इनफ्लो ₹1 लाख करोड़ के पारक्या 8वें वेतन आयोग के साथ ‘Old Pension Scheme’ भी होगी लागू? सरकार ने संसद में दिया जवाबहाई वैल्यूएशन भी नहीं रोक पाया मिड और स्मॉल-कैप फंड्स का क्रेज, दो साल में जुड़े करीब 2 करोड़ नए फोलियोExplainer: क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है टैक्स का नोटिस? समझें पूरा नियम

मारुति की कारें सितंबर तिमाही में होंगी महंगी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:27 AM IST

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से वह चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। इस वित्त वर्ष अप्रैल में पहले ही कीमतों में वृद्धि कर चुकी इस दिग्गज वाहन कंपनी ने कहा कि इस्पात और विभिन्न कीमती धातुओं की कीमतों में काफी इजाफा हो चुका है, जिसने कंपनी को इसका कुछ असर ग्राहकों पर डालने के लिए प्रेरित किया है।
 एमएसआई के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि इस्पात और कुछ कीमती धातुओं जैसे रोडियम और पैलेडियम की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। अप्रैल में हमने उपभोक्ताओं पर बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा यह सोचकर डाला था कि इन वस्तुओं की कीमतें आखिरकार नीचे आ जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंतिम उपाय के रूप में हम कंपनी की वित्तीय सेहत बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
श्रीवास्तव ने कहा कि इस्पात की कीमत 38 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 68 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि रोडियम की कीमत 19,000 रुपये प्रति ग्राम से बढ़कर लगभग 66,000 रुपये प्रति ग्राम हो गई है, जिससे उत्पादन लागत प्रभावित हुई है। दुनिया भर में नए उत्सर्जन मानकों को लागू किए जाने के कारण रोडियम और पैलेडियम की मांग कई गुना बढ़ गई है।
 श्रीवास्तव ने कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि निकट भविष्य में इन धातुओं की कीमतों में कमी आएगी, इसलिए बढ़ी हुई कीमतों के भार का कुछ हिस्सा जुलाई से सितंबर तिमाही में उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल कंपनी अलग-अलग मॉडलों के लिए कीमत वृद्धि के संबंध में आंतरिक आंकलन कर रही है। इससे पहले मारुति सुजूकी ने शेयर बाजार को बताया था कि पिछले एक साल में विभिन्न कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में कंपनी के लिए कीमतों में बढ़ोतरी के जरिये अतिरिक्त लागत का कुछ प्रभाव ग्राहकों पर डालना अनिवार्य हो गया है।
कंपनी ने अभी यह नहीं बताया कि कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। वाहन कंपनी ने इससे पहले अप्रैल में भी कीमतें बढ़ाई थीं। कंपनी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर की अवधि) में की जाएगी और यह विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगी।

Advertisement
First Published - June 21, 2021 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement