facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

मोहाली में महिंद्रा का ट्रैक्टर संयंत्र

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:18 PM IST

प्रमुख वाहन कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा पंजाब के मोहाली में अपना नया ट्रैक्टर संयंत्र स्थापित करने जा रही है। यह ट्रैक्टर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी द्वारा पिछले एक दशक में स्थापित होने वाला पहला संयंत्र होगा। कंपनी ने दमदार घरेलू मांग से उत्साहित होकर एक नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने 2012 में तेलंगाना के ज़हीराबाद में एक संयंत्र स्थापित किया था। दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर बाजार में पिछले कुछ महीनों से मांग बढ़ रही है जबकि 2022 में यहां वृद्धि की रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ गई थी। करीब 50 फीसदी घरेलू ट्रैक्टर बाजार को नियंत्रित करने वाली महिंद्रा ऐंड महिंद्रा वृद्धि के मोर्चे पर भी अग्रणी रही है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के अध्यक्ष (ट्रैक्टर एवं फार्म उपकरण क्षेत्र) हेमंत सिक्का ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘पिछले दो महीनों के दौरान हमने उद्योग के मुकाबले तेज वृद्धि दर्ज की है। हम अपनी क्षमता को बेहतर करने के लिए मोहाली में एक नया संयंत्र स्थापित कर रहे हैं। उस पर 400 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। भूमि हमारे कब्जे में है और निर्माण शुरू को चुका है। मोहाली संयंत्र से हमें इस साल के अंत तक हमारा पहला ट्रैक्टर मिल जाना चाहिए।’ यह संयंत्र स्वराज ट्रैक्टर्स की मौजूदा इकाई से 35 किलोमीटर की दूरी पर होगा। पहले चरण में इसकी क्षमता सालाना 30,000 ट्रैक्टरों के उत्पादन की होगी। सिक्का ने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और तेलंगाना में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के मौजूदा संयंत्र 90 फीसदी क्षमता उपयोगिता के साथ परिचालन में हैं। उन्होंने कहा कि उन संयंत्रों में क्षमता विस्तार की कोई गुंजाइश नहीं है।
नए संयंत्र से केवल घरेलू मांग के लिए आपूर्ति की जाएगी जबकि ज़हीराबाद और नागपुर संयंत्रों से निर्यात किया जाएगा। नए संयंत्रों में निवेश की पहल ऐसे समय में की गई है जब वित्त वर्ष 2022 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी सालाना आधार पर 38.2 फीसदी बढ़कर 40 फीसदी हो गई। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी की घरेलू बिक्री 2 फीसदी घटकर 3,37,052 ट्रैक्टर रह गई। वित्त वर्ष 2023 के पहले दो महीनों के दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री सालाना आधार पर 50 फीसदी बढ़कर 73,558 ट्रैक्टर हो गई।
फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि, अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के अन्य संकेतकों से अप्रैल और मई में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री को रफ्तार मिली।
सिक्का भारत में ट्रैक्टर बाजार के लिए आगे दमदार परिदृश्य को लेकर आश्वस्त हैं। इसलिए कंपनी ने आगामी महीनों के दौरान सालाना आधार पर 100 फीसदी वृद्धि हासिल करने के लिए युवो जैसे नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रैक्टर उद्योग इस वित्त वर्ष को निचले एकल अंक की वृद्धि के साथ अलविदा करेगा। उन्होंने कहा कि यदि मॉनसून अच्छा रहा तो अनुमान में वृद्धि भी हो सकती है।

Advertisement
First Published - June 13, 2022 | 12:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement